फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन में बम की अफवाह से अफरातफरी

Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन से मुगलसराय की ओर जा रही बुद्ध पूर्णिमा अप ट्रेन में बम की अफवाह से अफरातफरी मच गई। काशी स्टेशन के पास यात्री चेन पुलिंग कर ट्रेन से कूद कर भागने लगे। इस दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। कुछ अपना सामान लेकर तो कुछ सामान छोड़ कर ट्रेन से दूर हो गए। सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन की जांच की तो बोगी में तीन चूहेदानी मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। काशी स्टेशन पर लगभग एक घंटे की जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन के एस-वन कोच में तीन पैकेटनुमा चूहेदानी रखी गई थी। यात्रियों ने सोचा किसी ने कोच में बम रख दिया है। यात्री हल्ला मचाने लगे कि ट्रेन में बम रखा है। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। वे ट्रेन के कूद कर भागने लगे। इसकी सूचना वाकी टाकी से जीआरपी पुलिस को दी गई। जीआरपी थाना प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में फोर्स काशी स्टेशन पहुंची और प्रत्येक कोच की जांच की। एस-वन कोच से तीन पैकेटनुमा चूहेदानी निकली। जीआरपी ने ट्रेन में बम न होने की रिपोर्ट लिखित रूप से दी। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि जांच में बम नहीं बल्कि तीन चूहेदानी मिली जिसे यात्रियों ने बम समझ लिया था। रेलवे विभाग कोच में चूहा पकड़ने के लिए चूहेदानी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें