फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक लुटेरों से भिड़ा, लुटने से बचा

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर में शनिवार की दोपहर एक साहसी शिक्षक लुटेरों से भिड़ गया। हाथापाई के दौरान बदमाशों ने शिक्षक को पटक दिया। इसके बाद हो-हल्ला मचने पर गिरफ्तारी के भय से लुटेरों को उलटे पांव भागना पड़ा। शिक्षक के साहस के चलते उसके 36 हजार रुपये लुटने से बच गए।
विज्ञापन

कुंडरिया निवासी संजय मौर्या महमदपुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार को वह अपनी मां सुगवंती देवी के साथ मिर्जामुराद स्थित स्टेट बैंक की शाखा में गए। यहां उन्होंने अपने खाते से 11 हजार और उनकी मां ने पेंशन के 25 हजार रुपये निकाले। पैसे बाइक की डिग्गी में रखकर मां को बाइक से लेकर बेनीपुर स्थित एक कपड़े की दुकान में गए। दोनों मां-बेटे अभी कपड़े देख ही रहे थे कि इसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने शिक्षक के बाइक की डिग्गी तोड़नी शुरू की। दुकान के शीशे में बदमाशों की हरकत देखते ही संजय तत्काल बदमाशों की ओर दौड़े और उनसे भिड़ गए। हाथापाई के दौरान बदमाशों ने शिक्षक को पटक दिया। गिरने से उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। बाजार में हो-हल्ला हुआ तो बदमाशों को लगा कि वे पकड़ लिए जाएंगे। इस भय से दोनों बाइक से भाग निकले। शिक्षक की बहादुरी के चलते बैंक से निकाले गए उनके 36 हजार रुपये बच गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घायल शिक्षक संजय को समीप के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें