फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद में बीएड-एमएड की परीक्षाएं पांच जून से

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वर्ष 2011-12 के शैक्षिक सत्र की बीएड और एमएड की वार्षिक परीक्षा पांच जून से होगी। यह 17 जून तक चलेगी। विश्वविद्यालय परिसर में यह परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक होगी। इसी क्रम में संबद्ध महाविद्यालय और प्राइवेट परीक्षार्थियों की शुरू हो रही वार्षिक परीक्षा में सभी रेयर विषयों की लिखित और मौखिक परीक्षा के लिए प्रो. छोटेलाल त्रिपाठी को केंद्राध्यक्ष नामित किया गया है। इसमें 400 छात्र शामिल होंगे। दूसरी ओर, कुलसचिव महेश चंद ने कार्यालयों को निर्देश जारी किया है कि विसंगतियां रोकने को पत्रावली और अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें