फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों के बच्चों को स्कूल भेेजे जेल प्रशासन

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चंदौली के जिलाधिकारी, जिला जज और एसपी ने जिला जेल का गुरुवार को मुआयना किया। दो घंटे के मुआयने के दौरान पानी की दिक्कत और गंदगी की समस्या मुख्य दिखी। महिला बंदियों को देखने के बाद अधिकारियों ने उनके बच्चों को स्कूल भेजने की व्यवस्था करने का आदेश दिया। साथ ही पानी की समस्या दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पवन कुमार के साथ जिला जज रूपेश कुमार, सीजेएम, एसपी अमित पाठक समेत अधिकारियों का दल गुरुवार की दोपहर जिला कारागार का मुआयना करने पहुंचा। अधिकारियों ने बंदियों की परेड कराने के बाद पाकशाला (भोजनालय) का निरीक्षण किया। दो बैरकों में भेजे गए खानों का टेस्ट करने के बाद अधिकारियों ने परिसर में फैली गंदगी पर ऐतराज जताया। बंदियों ने अधिकारियों से पेयजल की शिकायत उठाई। इस मामले में जिलाधिकारी ने लिखित शिकायत करने पर समर्सेबिल पंप की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके बाद न्यायिक अधिकारियों का दस्ता महिला बैरक की तरफ गया। यहां न्यायिक अधिकारी ने बंदियों के बच्चों को स्कूल भेजने की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें