फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण केंद्र में छापा, पांच लोग गिरफ्तार

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
चीफ एरिया मैनेजर ने छह कुलियों के बैज भी जमा कराए
विज्ञापन

मंगलवार को यूपीएस ठीक होने से यात्रियों को राहत
रात एक बजे दिल्ली से खुलवाया सर्वर और निकला चार्ट
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को चीफ एरिया मैनेजर के छापे से हड़कंप मच गया। इस दौरान अराजकता फैलाने के आरोप में कैंटोमेंट क्षेत्र में स्थित काउंटर से एक और मुख्य आरक्षण केंद्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बगैर बैज लगाए छह कुली भी पकड़े गए। वैसे मंगलवार को आरक्षण केंद्र में उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ थी क्योंकि सोमवार को शाम साढ़े सात बजे यूपीएस में आई खराबी के चलते सिस्टम बैठ गया था, कई यात्रियों को बिना टिकट बनवाए लौटना पड़ा था।
मंगलवार की सुबह लगातार दूसरे दिन चीफ एरिया मैनेजर आमोद गुप्ता ने आरक्षण केंद्र में छापा मारा। इस दौरान कैंटोमेंट क्षेत्र स्थित काउंटर पर एक व्यक्ति ने बाधा खड़ी करने की कोशिश की जिसे आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरक्षण केंद्र से भी अराजकता फैलाने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किए गए। इस कार्रवाई से आरक्षण केंद्र में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार पांचों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 145, 146 के तहत कार्रवाई की गई। इसी क्रम में परिसर और प्लेटफार्मों पर बगैर बैज लगाए छह कुली भी मिले, जिनका बैज जमा करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की शाम से ही आरक्षण केंद्र में ट्रिपिंग हो रही थी। अंतत: 7.30 बजे यूपीएस पूरी तरह से बैठ गया। इसके बाद सिस्टम बंद हो जाने से आरक्षण कार्य पूरी तरह ठप हो गया था। इस समय खिड़कियों पर बड़ी तादाद में लोग टिकट नहीं बन पाने पर हंगामा करने लगे। उन्हें बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर शांत कराया गया। चूंकि रात आठ बजे तक सिस्टम चालू नहीं होने पर यात्री भागकर रात दस बजे तक खुले रहने वाले खिड़की नंबर 906 पर पहुंच गए, मगर यहां भी उन्हें निराशा ही मिली। यूपीएस में यह खराबी रात 12 बजे तक रही। ट्रेनों का चार्ट नहीं निकलने से कर्मचारी भी फंसे थे। बाद में दिल्ली मुख्यालय बात कर रात एक बजे सर्वर चालू कराया गया। हालांकि मंगलवार को यूपीएस की समस्या दूर करा दी गई जिससे यात्रियों को राहत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें