फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों, विद्यार्थियों को संग चित्र बनाते देखना सुखद

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संगीत और नृत्य के कलाकार तो शिष्यों के संग गायन, वादन, नृत्य करते अक्सर देखे जाते हैं। मगर ऐसा कम ही होता है जब कला गुरु और शिष्य संग चित्र बनाएं। इसे देखना सुखद अनुभूति है। यह बात पद्मभूषण गायक जोड़ी राजन-साजन मिश्र ने कही। वे राजाघाट स्थित पेशवा हवेली में कला प्रकाश, होटल क्लार्क्स एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के संयुक्त प्रयास से आयोजित कला शिविर के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। रविवार शाम छह बजे घाट पर पीसी होंबल एवं माला होंबल भरतनाट्यम की प्रस्तुति करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु और शिष्य एक साथ चित्र बना रहे हैं। सीख रहे हैं। यह नायाब प्रस्तुति है। इससे दोनों ही को सीखने का मौका मिलेगा। पिछले साल भी इसी तरह का चार दिवसीय शिविर आयोजित किया गया था। उसमें दस चित्रकारों ने भागीदारी की थी। इस वर्ष 12 वरिष्ठ कलाकार एवं आठ शिष्य भाग ले रहे हैं। शिविर में एस प्रणाम सिंह, संतोष सिंह, विजय सिंह, सुरेश नायर, सुनील विश्वकर्मा, अनिल कुमार, सत्येंद्र बावनी, संजीव गौतम, गरिमा, मानती आदि कलाकार भाग ले रहे हैं। इसके अलावा, सनबीम स्कूल के विद्यार्थी भी सीखने आ रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर अशोक कपूर, मनमोहन गुप्ता, अनिल नागर, श्याम कृष्ण अग्रवाल, कुमारी पल्लवी, नीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें