फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये उड़ाए

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया/मिर्जामुराद। जालसाजों ने रोहनिया थाना क्षेत्र के राजातालाब में बुधवार की दोपहर एटीएम कार्ड बदलकर मिर्जामुराद से पैसा निकाल लिया। इस मामले में भुक्तभोगी प्रधानपति को मुकदमा दर्ज कराने के लिए रोहनिया से मिर्जामुराद थाने का चक्कर लगाना पड़ा। काफी कोशिश के बाद मिर्जामुराद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मिल्कीचक के प्रधानपति रमाशंकर पटेल बुधवार की दोपहर राजातालाब स्थित एटीएम पर पैसा निकालने गए। यहां यूनियन बैंक के एटीएम में कार्ड डालने पर उसने स्वीकार नहीं किया। इस बीच पहले से एटीएम में मौजूद दो युवकों ने कार्ड लेकर कहा कि उनके साथ एक सज्जन हैं जो कार्ड ठीक कर सकते हैं। झांसे में आए प्रधानपति ने अपना कार्ड दे दिया। इसके बावजूद पैसा नहीं निकला। कार्ड लेने के बाद जालसाजों ने उसे बदल दिया था लेकिन प्रधानपति समझ नहीं पाए। घर लौटते समय उनकी मोबाइल पर मैसेज आया कि मिर्जामुराद एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। मैसेज पढ़ने के बाद प्रधानपति रोहनिया पुलिस के पास पहुंचे। यहां कहा गया कि घटनास्थल मिर्जामुराद में है। इस कारण यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। भुक्तभोगी मिर्जामुराद थाने पर पहुंचा तो पुलिसकर्मी घटनास्थल रोहनिया बताने लगे। किसी प्रकार प्रधानपति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें