फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता/मिर्जामुराद। जनपद में अलग-अलग दुर्घटनाओं में कोआपरेटिव सचिव समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटनाएं लोहता के मोड़ैला तिराहे, मिर्जामुराद के किसान इंटर कालेज और रोहनिया के मातलदेई के पास हुई।
विज्ञापन

मिर्जामुराद के लालपुर निवासी 50 वर्षीय श्यामराज सिंह मिर्जामुराद में ही कोआपरेटिव सचिव थे। वह मंगलवार को बाइक से संकटमोचन गए थे। दर्शन कर लौटते समय मिर्जामुराद के किसान इंटर कालेज के पास वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रही बोलेरो बाइक को धक्का मारते हुए निकल गई। धक्का लगते ही श्याम राज उछलकर दूर जा गिरे। क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें दुर्गाकुंड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, मगर वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना लोहता के मोड़ैला में हुई। रोहनिया के सहाबाबाद निवासी व्यापारी मोहन जायसवाल का बेटा 18 वर्षीय रामगोपाल अपने दोस्त श्रीकांत मिश्रा के साथ बाइक से शहर की ओर जा रहा था। मोड़ैला तिराहे पर पीछे से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक को धक्का मार दिया। ऐसे में दोनों बाइक समेत बस के नीचे आ गए। शोर मचने पर चालक ने बस पीछे की तब जाकर बाइक सवारों को बाहर निकाला गया। चालक तो भाग गया, लेकिन पुलिस बस थाने ले गई। उधर, दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां रामगोपाल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शोक में सहाबाबाद बाजार की दुकानें बंद रहीं।
इसी क्रम में रोहनिया के मातलदेई क्षेत्र में मंगलवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से 45 वर्षीय शरण पटेल की मौत हो गई। काशीपुर निवासी शरण पटेल की मातलदेई में खरात की दुकान है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर के लिए चला। दुकान के पास ही उसे ट्रैक्टर मिल गया जो काशीपुर जा रहा था। वह उसपर बैठ गया। दुकान से करीब सौ मीटर आगे बढ़ने पर उबड़-खाबड़ रास्ते की वजह से वह ट्रैक्टर से उछलकर गिर गया और ट्राली के पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला। शरण के दो बेटे हैं। इनमें एक बेटे की बीस दिनों बाद शादी है। उधर, रोहनिया के अवलेशपुर में मंगलवार को ट्रैक्टर से टकराने के बाद अदलपुरा जा रहा ऑटो पलटने से उसमें सवार सोनिया निवासी सरोज, मोहम्मद, सलाउद्दीन और सैफुनिशा घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें