फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के धरोहर के संरक्षण की तैयारी तेज

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी की धरोहर के संरक्षण की कोशिशें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन (हृदय) योजना के संबंध में शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला प्रशासन, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ से विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

हृदय योजना के तहत धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए वाराणसी सहित देश के सात शहरों को चुना गया है। योजना 25 दिसंबर से शुरू की जानी है। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले दिनों मंत्रालय ने नगर निगम के अधिकारियों को इस बारे में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने को कहा था। नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि निगम प्रशासन ने डीपीआर लगभग तैयार ली है। योजना के तहत विरासत को तो सहेजना ही है, इसके साथ पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़ाया जाना है। विडियो कांफ्रेंसिंग में स्वच्छता, बिजली और यातायात समस्या की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें