फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मर्दानियों’ ने बदमाशों से अकेले लिया लोहा

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी की दो बहादुर ‘मर्दानियों’ ने गुरुवार को चेन स्नेचरों से अकेले लोहा लिया। सारनाथ क्षेत्र के शिव विहार कालोनी में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की पत्नी ने चेन छीनकर बाइक से भाग रहे बदमाश को अकेले ही दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। हालांकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। दूसरी घटना महमूरगंज इलाके की है। मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला ने चेन छीनने वाले की कलाई पकड़ कर ऐसा दांत काटा कि वह दर्द से कराहने लगा और उसके हाथ से चेन गिर गई।
विज्ञापन

गाजीपुर में तैनात इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अनिरुद्ध श्रीवास्तव शिव विहार कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी रागिनी दोपहर में सब्जी खरीदने घर से निकली थीं। जैसे ही वह कालोनी के गेट पर पहुंचीं एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास आए और झपट्टा मारकर चेन छीन ली। इस बीच रागिनी ने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश का जैकेट कसकर पकड़ लिया। वह गिर गया जबकि उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला। रागिनी बदमाश से भिड़ गईं। उनका साहस देख आसपास के लोग भी जुट गए और लोगों ने दबोचे गए बदमाश की जमकर पिटाई की। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। पकड़ा गया बदमाश राजू बिहार का रहने वाला है। राजू ने पुलिस को बताया कि हीरा यादव बाइक चला रहा था, जो कोतवाली क्षेत्र के मध्यमेश्वर का रहने वाला है।
बाक्स..
पुलिस का रवैया गैरजिम्मेदाराना : रागिनी
चेन छीनने वाले बदमाश को पकड़ने वाली रागिनी का कहना है कि उसके अंदर इतनी हिम्मत कैसे आई, उसे खुद भी नहीं पता। कहा कि घटना के बाद पुलिस ने जिस तरीके से मोहल्ले वालों को जेल भेजने की धमकी और गाली दी, वह चौंकाने वाला है। जिस सोने की चेन के लिए वह अकेले बदमाशों से भिड़ गई, उस चेन को पुलिस ने यह कहकर ले लिया कि अदालत में यह सबूत के तौर पर काम आएगा। रागिनी ने कहा कि मेरे केस में पुलिस का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा। इस घटना में जिसने भी बदमाशों को पकड़ने में मदद की, पुलिस ने सभी को गाली और धमकी दी। पुलिस ने ऐसा व्यवहार किया कि अब ये लोग कभी किसी की मदद को आगे नहीं आएंगे।
विज्ञापन

कोट:
गिरफ्तार बदमाश राजू शातिर लुटेरा है। पूछताछ में उससे कई अन्य लूट की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार बदमाश हीरा यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी दी गई हैं।- विनोद कुमार सिंह, सीओ कैंट

इनेसट...
कांट लिया हाथ, तो चेन छोड़कर भागे बदमाश
वाराणसी (ब्यूरो)। महमूरगंज में भी एक महिला की बहादुरी के चलते चेन स्नेचिंग की घटना होने से बच गई। गणेश मंदिर पूजा करने गई ठेकेदार की पत्नी मंजू यादव की बहादुरी का ही नतीजा था कि बदमाश अपने नापाक हरकत को अंजाम नहीं दे सके। लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार गणेश यादव अन्नपूर्णा कालोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी मंजू यादव पूजा करने सुबह गणेश मंदिर में गई थी। मंदिर से लौटते वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका चेन छीन लिया। इस बीच मंजू यादव ने एक बदमाश की कलाई पकड़ ली और जिस हाथ में उसने चेन पकड़ा था उसे दांत से इतनी जोर से काटा कि बदमाश दर्द से कराह उठा। मुठ्ठी खुलते ही चेन नीचे गिर गया। दूसरा बदमाश किसी तरह अपने साथी को महिला की पड़क से छुड़ा पाया। महिला के चंगुल से छूटते ही दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें