वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों पर 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रतिष्ठापरक अध्यक्ष पद पर तीन और महामंत्री पर 6 प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे। चुनावी तस्वीर साफ होते ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है, परिसर में चाय पान की दुकानों, अधिवक्ताओं की चौकियों के साथ उनके घरों पर पहुंचकर प्रत्याशी अपने पक्ष में मत देने की गुहार लगा रहे हैं। 17 दिसंबर को मतदान और 18 को मतगणना के बाद शाम तक परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव करा रही एल्डर्स कमेटी के चेयरैमन राधेलाल श्रीवास्तव ने समिति के सदस्यों जहांगीर आलम, छत्रधारी सिंह, विजय शंकर रस्तोगी और अमरनाथ शर्मा के साथ बैठक के बाद प्रत्याशियाें की अंतिम सूची जारी की। सूची के मुताबिक बनारस बार में ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
अध्यक्ष- शंभूशरण चौरसिया, अनिल कुमार पांडेय और त्रिभुवन नाथ प्रजापति।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- अशोक पांडेय, संजय श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव।
उपाध्यक्ष 10 वर्ष वकालत अनुभव के दो पद - अनिल मिश्र, अजय जेठे, शशिभूषण मिश्र, गुलाब प्रसाद, राजेश श्रीवास्तव, शिवशंकर।
उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के एक पद- अरुण त्रिपाठी, विशाल सिंह, कृपाश्ंाकर उपाध्याय।
महामंत्री -अजय विक्रम सिंह, आनंद मिश्र, नित्यानंद राय, रजनीश मिश्र, राजकुमार तिवारी मुन्ना, राजीव कुमार गोस्वामी।
कोषाध्यक्ष -विजय बहादुर, विंध्येश्वरी प्रसाद मिश्र ।
आय व्यय निरीक्षक-कालीदास प्रसाद, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ।
संयुक्त सचिव प्रशासन- अभिषेक श्रीवास्तव, रत्नेश्वर पांडेय, संजय पांडेय, संजय श्रीवास्तव।
संयुक्त सचिव प्रकाशन-आशीष शक्ति तिवारी, धरणीधर दूबे।
संयुक्त सचिव पुस्तकालय- दिलीप श्रीवास्तव, स्मिता यादव, राजेश दूबे।
प्रबंध समिति 15 वर्ष से उपर के 6 पद -अरुण कुमार मिश्र, गिरधर गोपाल वर्मा, संतोष सिंह, ज्योति शंकर उपाध्याय, मानबहादुर सिंह, रामबड़ाई द्विवेदी, वीरेश्वर नाथ श्रीवास्तव।
प्रबंध समिति 15 वर्ष से कम के 6 पद - आलोक कुमार द्विवेदी, चंद्रशेखर सिंह, मनेंद्र उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय, राघव यादव, राहुल सिंह, वेंकेटेश्वर सिंह।
-------------------
इनसेट
सेंट्रल बार चुनाव में सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध
-17 पद, 53 प्रत्याशी,12 को नाम वापसी, 20 को मतदान
- अध्यक्ष पद पर 6 व महामंत्री पर 13 प्रत्याशी
वाराणसी। सेंट्रल बार चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्रों के जांच के बाद सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी शिवानंद पांडेय की ओर से जारी सूची के मुताबिक,17 पदाें पर 53 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें अध्यक्ष पद पर 6, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर 4, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर 4, महामंत्री पर 13, कोषाध्यक्ष पर 3, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर पांच, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर दो, प्रबंध समिति 15 वर्ष से उपर के पांच पद पर 6 व 15 वर्ष से कम के चार पद पर 8 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। 12 दिसंबर को नाम वापसी के बाद ही चुनावी तस्वीर साफ होगी। 20 को मतदान और 21 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा।
------------