फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसड़ा प्लांट का विवरण न देने पर महापौर नाराज

Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट करसड़ा का विवरण निर्धारित समय में न उपलब्ध कराने पर मंगलवार को महापौर रामगोपाल मोहले ने कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। इस पर सीएंडडीएस के अधिकारियों ने वादा किया कि गुरुवार तक हर हाल में ब्यौरा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते 26 नवंबर को नगर निगम में महापौर की अध्यक्षता में करसड़ा प्लांट का करार एटूजेड से खत्म करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। महापौर के निर्देश पर बैठक में शामिल हुए सीएंडडीएस के अधिकारियों ने कहा था कि दो दिन बाद करसड़ा प्लांट से संबंधित पूरा विवरण सौंप दिया जाएगा। ताकि करार तोड़ने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके लेकिन अधिकारी अपने कहे मुताबिक विवरण देने में असफल रहे। महापौर मोहले ने बताया कि सीएंडडीएस के महाप्रबंधक से बात कर उनके लापरवाह रवैये पर नाराजगी जताई गई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि गुरुवार तक प्लांट का पूरा विवरण उपलब्ध करा देंगे। इसके बाद एटूजेड से करार खत्म करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें