फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। बोकारो में खाद्यान्न विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से साढ़े तीन लाख रुपये ठगने वाले दो युवकों को शिवपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों ठगों में एक पैर से विकलांग है। आरोपियों ने पीडि़त को फर्जी नियुक्त पत्र भी दिया था।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुआ जौनपुर का मूल निवासी प्रवीण पांडेय कैंट क्षेत्र के सिकरौल में किराये के कमरे में रहता है। उसकी दोस्ती शिवपुर स्थित कांशीराम आवास निवासी रिंकू शुक्ला और सिकरौल निवासी धीरज शुक्ला से थी। पैर से विकलांग रिंकू ने प्रवीण को बताया था कि झारखंड के बोकारो में खाद्यान्न विभाग के एक बड़े अधिकारी उसके परिचित हैं। इसके बाद रिंकू और धीरज ने मिलकर क्लर्क पद पर नौकरी दिलाने के लिए प्रवीण से दो बार में तीन लाख पचास हजार रुपये लिए । मामला करीब एक साल पहले का है। छह माह पूर्व दोनों ठगों ने प्रवीण को नियुक्ति पत्र दिया था। प्रवीण जब बोकारो पहुंचा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। उसी दौरान प्रवीण ने शिवपुर थाने में रिंकू और धीरज के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को शिवपुर से गिरफ्तार कर लिया। शिवपुर के कुछ लोगों का आरोप है कि रिंकू ने कांशीराम आवास में फ्लैट आवंटित कराने के नाम पर उनसे 40-40 हजार रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें