फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा करने की बढ़ सकती है डेट

Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हड़ताल के चलते सेमेस्टर परीक्षा की फीस जमा न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को एक और मौका मिल सकता है। कार्यालयों व विभागों के ताले न खुलने के कारण जहां पठन-पाठन ठप चल रहा है, वहीं तमाम विद्यार्थी फीस भी नहीं जमा कर सके।
विज्ञापन

पंचम वेतन आयोग के अनुरूप वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी 13 नवंबर से हड़ताल पर हैं। जबकि सेमेस्टर परीक्षा की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी। ऐसी स्थिति में बहुत से विद्यार्थियों की परीक्षा फीस जमा नहीं हो पाई। कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने कहा कि सोमवार को अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि छात्रों की समस्या को देखते हुए फीस जमा करने की तिथि भी बढ़ाई जा सकती है। उधर, हड़ताली कर्मचारी प्रशासनिक भवन पर धरने पर बैठे रहे। कर्मचारी नेता महेंद्र पांडेय ने कहा कि लिखित आदेश जारी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें