फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट की बढ़ेगी क्षमता

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरहुआ-बाबतपुर रोड स्थित इंडियन आयल कॉरपोरेशन लि. के बॉटलिंग प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। क्षमता बढ़ने से आगामी एक साल में प्लांट से रोजाना 120 ट्रक गैस सिलेंडर के बजाय 180 ट्रक निकलेंगे। ये बातें गुरुवार को आईओसीएल के जीएम यूपी सिंह ने शिवपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंपनी पूर्वांचल के किसी कोने में गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं होने दे रही है। ग्राहकों की सुविधाओं के लिए सिलेंडर में गैस भरने के लिए प्लांट में तीसरी मशीन लगाने का आर्डर दे दिया गया है। इसके पूर्व यूपी सिंह ने बॉटलिंग प्लांट पर स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही, कंपनी से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को साल में 100 घंटे सफाई के लिए देने का संकल्प दिलाया। इस दौरान शिवपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में यूपी सिंह द्वारा शौचालय का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र के 19 सरकारी विद्यालयों में शौचालय निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान जयवीर मिश्रा, पीके झा, एचएस रियाल, संजय पाले, सैफुद्दीन, शबनम जहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें