फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच रोकने के लिए बन रही कार्ययोजना

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खुले में शौच को रोकने और शहर में बेहतर सफाई के मद्देनजर ‘बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ (बीएमजीएफ) की सहयोगी संस्था ‘अर्नेस्ट एंड यंग’ के दो सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर निगम पहुंचा। सदस्यों ने महापौर और सामान्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और शहर में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, खुले में शौच वाले चिह्नित क्षेत्रों और सिटी सेनिटेशन प्लान की जानकारी ली।
विज्ञापन

महापौर रामगोपाल मोहले ने बताया कि बीएमजीएफ की सहयोगी संस्था अर्नेस्ट एंड यंग की सदस्य नम्रता और भावना वाराणसी आई हुईं हैं। दोनों के अनुसार नगर निगम के आंकड़ों के आधार पर शहर में खुले में शौच रोकने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। महापौर ने बताया कि संस्था के प्रतिनिधिमंडल को जरूरी जानकारियां देने के लिए नगर निगम के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया गया है। उधर, संस्था की दोनों प्रतिनिधियों ने नगर निगम के सभी विभागाध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात कर शहर की सफाई और शौचालय व्यवस्था से संबंधित बुनियादी जानकारियां एकत्र कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें