फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य की लोकेशन नक्सल बेल्ट में

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ज्योतिषाचार्य लक्ष्मण दास का पता लगाने में जुटी जिला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों को उनकी लोकेशन नक्सल बेल्ट में मिली है। पुलिस को आशंका है कि अपहर्ताओं ने लक्ष्मण दास को बिहार के रोहतास में कहीं छिपाकर रखा है। प्रापर्टी डीलिंग के बहाने हाल के दिनों में ज्योतिषाचार्य से नजदीकी बढ़ाने वाले कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के कारोबारियों पर शक की सूई गहरा गई है। चार दिन से मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी पुलिस हालांकि फिरौती के सवाल पर अब भी चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य लक्ष्मण दास का फिरौती के लिए अपहरण होने और उनकी लोकेशन नक्सल प्रभावित क्षेत्र रोहतास के आसपास पाए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस उच्चाधिकारियों के भी कान खड़े हो गए हैं। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा निवासी लक्ष्मण दास पिछले बुधवार को संकटमोचन स्थित अपने प्रतिष्ठान के लिए निकले थे। सामने घाट स्थित साईं मंदिर से वह किसी परिचित के साथ स्कार्पियो में बैठकर कहीं चले गए। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। मामले की छानबीन में जुटी क्राइम ब्रांच ने अब तक लक्ष्मण दास की पत्नी, बेटी, कारोबारी पार्टनर, कार चालक के अलावा उनके कई करीबियों से पूछताछ की है। क्राइम ब्रांच ने ज्योतिषाचार्य के कई करीबियों और कर्मचारियों के मोबाइल के कॉल डिटेल भी निकलवाए हैं और उनकी पड़ताल जारी है। लक्ष्मण दास के मोबाइल की कॉल डिटेल में कुछ प्रापर्टी कारोबारियों से बातचीत होने की पुष्टि हुई है। यह भी पता चला है कि वाराणसी और बिहार के आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोगों ने लक्ष्मण दास से प्रापर्टी कारोबार के बहाने अच्छे रिश्ते कायम कर लिए थे। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें घटना से जुड़े इन तथ्यों को खासतौर से खंगालने में जुटी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रापर्टी दिखाने के बहाने ही ज्योतिषाचार्य को स्कार्पियो सवार अपने साथ ले गए थे। स्कार्पियो सवारों में एक शख्स ने हाल ही में लक्ष्मण दास से अच्छे रिश्ते कायम कर लिए थे। वह पहले भी भाड़े पर गाड़ी लेकर कई बार उनसे मुलाकात करने आ चुका था।

कोट्स
-----
लक्ष्मण दास की जहां लोकेशन मिली है, वहां पुलिस टीमें अपने प्रयास में जुटी हुई हैं। रोहतास के आसपास लोकेशन ट्रेस हुई है। पूछताछ में इसकी पुष्टि हो चुकी है कि प्रापर्टी दिखाने के बहाने ही बदमाश उन्हें अपने साथ ले गए और उनका अपहरण कर लिया। जल्द ही मामले का वर्क आउट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल राज, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें