फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ण सिंह की कोठी बाबा विश्वनाथ को देने की पेशकश

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जम्मू एंड कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. कर्ण सिंह ने दशाश्वमेध से लगे टेढ़ीनीम मुहल्ले में स्थित जम्मू कोठी बाबा विश्वनाथ को देने की पेशकश की है। ट्रस्ट के वित्त सचिव और प्रबंधक वीएस राजू ने बुधवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी प्रक्रिया शुरू कराने पर विचार-विमर्श किया। मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

टेढ़ीनीम में सात हजार वर्ग फीट में बनी जम्मू कोठी विश्वनाथ मंदिर न्यास को हस्तांतरित करने की डॉ. कर्ण सिंह द्वारा इच्छा जाहिर करने के बाद वीएस राजू बुधवार को दिल्ली से काशी पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीपीएन उपाध्याय, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन द्विवेदी के साथ बैठक की। इस दौरान तय हुआ कि सर्किल रेट के हिसाब से मंदिर प्रशासन जम्मू कोठी की कीमत अदा करेगा। जम्मू एंड कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन का कहना है कि मंदिर प्रशासन से मिली कोठी की कीमत को भी दूसरे धार्मिक कार्यों में खर्च किया जाएगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों और मंदिर प्रशासन के अफसरों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष ने भी जम्मू कोठी का बुधवार को निरीक्षण किया। न्यास परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने बाबा काशी विश्वनाथ को अपनी कोठी देने का प्रस्ताव रखा है। इस पर विचार किया जा रहा है। सर्किल रेट के आधार पर उसकी कीमत तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें