फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में उमड़ा कांवरियों का रेला

Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक से पहले काशी केसरियामय हो गई है। तरह-तरह के वेश-बाने में कांवरियों का रेला उमड़ा तो शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक का नजारा बदल गया। रविवार को दशाश्वमेध घाट दिन भर भरा रहा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए गोदौलिया से छत्ताद्वार तक लगी कतार में जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

भोर में ही भक्तों की भीड़ बढ़ने पर प्रशासन दर्शनार्थियों के रूट पर प्रबंधों में जुट गया। सोमवार की तर्ज पर गोदौलिया से चौक जाने वाली सड़क पर बैरियर लगा दिया गया। दशाश्वमेध में पुलिस बूथ के पास बल्लियों से बैरीकेडिंग कर दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर दोहरी लाइन लगवाई जा सके। दिन के 12 बजे तक चितरंजन पार्क के शिव शक्ति कांवरिया तीर्थयात्री सेवा शिविर में तिल रखने की जगह नहीं बची। हर तरफ बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे। बांसफाटक से विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर भी लंबी कतार लगी रही। भक्त तिल-तिल बढ़ते नजर आए। देर रात घाटों की सीढि़यों से लेकर सड़कों की पटरियों और मंदिरों तक कांवरिये आराम फरमाते दिखे। भक्तों की सेवा के लिए महमूरगंज, मंडुवाडीह में भी शिविर लगा दिए गए। यहां चाय-पानी और दवा के भी इंतजाम हैं। रथयात्रा स्थित काशी कांवरिया शिविर में चौबीस घंटे भंडारा चल रहा है। शिविर के संयोजक गोपाल सिंह ने बताया कि घायल कांवरियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में सोमवार को प्रशासन को कांवरिया मार्ग पर एंबुलेंस की सुविधा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें