फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पानी न प्रसाधन, सांसत में कांवरिये

Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तीर्थराज प्रयाग से गंगा जल लेकर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए काशी आने वाले कांवरिए श्रद्धा की डगर पर परेशानियों से घिर गए हैं। भोले के भक्तों को रास्ते में न तो कहीं ठहरने की ठांव मिल रही है और न तो प्यास बुझाने के लिए पानी। ये दिक्कतें आ रही हैं रास्तों पर खुलने वाले सेवा शिविरों के इस बार बंद होने से। नंगे पैर लंबी दूरी तय करने के बाद रविवार को घायल हालत में यहां पहुंचे कांवरियों ने यह जानकारी दी। उनका कहना था कि जिस तरह फजीहत बढ़ी है, उससे वे अगले साल से कांवर लेकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

करीब 15 साल पहले शुरू हुई कांवर यात्रा के दौरान यह पहला मौका है, जब इलाहाबाद से काशी की सीमा तक एक भी सहायता शिविर नहीं लगाया गया है। पूर्वांचल में आध्यात्मिक मेले का रूप ले चुकी कांवर यात्रा के इससे कमजोर होने की आशंका है। भदोही से पिछले सात साल से जलाभिषेक के लिए आने वाले मुकेश स्वर्णकार, सतीश, कछवां रोड के सुरेश ने रविवार को भक्तों की दुश्वारियां बयां की। बताया कि रास्ते में पहले दवा, नाश्ते के साथ ही पानी और थके भक्तों के लिए वाहनों की सुविधा मिलती थी। वहीं इस बार एक भी शिविर न होने से कांवर यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। प्यास बुझाने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है। शहर में पहुंचने पर काशी कांवरिया शिविर में पहला पड़ाव डालने वाले भक्तों को प्रसाधन की सुविधा के लिए भटकना पड़ रहा है। शिविर के संचालक गोपाल सिंह ने बताया कि नगर निगम ने एक मोबाइल प्रसाधन वैन भेजा है लेकिन उसमें न पानी है न सफाई। ऐसे में उसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। यही हाल रहा तो 22 जुलाई को होने वाले सोमवार के जलाभिषेक के दौरान दिक्कतों में और भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें