फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर बनेगा मोर्चा

Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर जीआरपी इलाहाबाद अनुभाग के एसपी दिलीप कुमार ने कैंट रेलवे स्टेशन पर मोर्चा बनाने का निर्देश दिया। वह स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। जीआरपी मोर्चा की संख्या व स्थान तय करने के लिए सोमवार को सभी प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्लेटफार्म एक से लेकर 9 तक निरीक्षण करने के दौरान जीआरपी एसपी ने कहा कि सुरक्षाकर्मी बैठने के बजाय परिसर में घूमते रहें। सुरक्षा का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर नजर रखने के साथ शक होने पर संबंधित की तलाशी तुरंत ली जाए। पूर्व में हुई आतंकी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आपात स्थिति के लिए भी जवानों को सचेत व तैयार रहने को कहा। उन्होंने सावन के दौरान विशेष सतर्कता पर बल दिया। सर्कुलेटिंग एरिया में भी उन्होंने सुरक्षा का जायजा लिया। जीआरपी इंस्पेक्ट अनिल राय ने बताया कि प्लेटफार्म पर मोर्चों का निर्माण जल्द किया जाएगा। एसपी के साथ ही जीआरपी के सीओ चिरंजीव कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें