फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिशाली संकल्पों से भरे मन में सुख-शांति का संचार

Mon, 26 May 2014 05:34 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मन को श्रेष्ठ एवं शक्तिशाली संकल्पों से भरपूर रखा जाए तो जीवन में आंतरिक सुख, शांति और आनंद का संचार होता है। इसके लिए विचारों में परिवर्तन लाना होगा। स्मृतियों का प्रभाव स्थितियों पर पड़ता है। बदलाव के लिए बड़े संकल्प लेने चाहिए। यह संदेश शनिवार को सारनाथ स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में माउंट आबू से आए सूर्यभाई ने दिया। इसी के साथ पांच दिनी योग तपस्या भट्ठी की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन

साधकों के बीच उन्होंने कहा कि संकल्पों को सही दिशा देकर श्रेष्ठतम लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। इसके लिए जरूरी है मन को शक्तिशाली बनाने की। देश को समुन्नत विकास के लिए आध्यात्मिक शक्ति का संचार करने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि साधकों को आदर्श जीवन से समाज में मिसाल कायम करनी चाहिए। संस्था की क्षेत्रीय संचालिका सुरेंद्र दीदी ने बताया कि योग तपस्या के बल पर समाज को आध्यात्मिक और नैतिक बल से सशक्त बनाना ही इस शिविर का उद्देश्य है। इसका लोगों को फायदा उठाना चाहिए। परमात्मा को सर्वगुणों एवं शक्तियों का स्रोत बताते हुए उन्होंने कहा कि मन को शक्तिशाली बनाकर हम जीवन को गुणग्राही बना सकते हैं। सकारात्मक सोच से ही सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत हो सकेगी। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने ब्रह्माकुमारी संस्था की पहल को सराहा। कहा कि नारी शक्ति के बल पर संचालित होने वाली इस संस्था से देश-दुनिया को नई दिशा मिल रही है। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलन हुआ। इस मौके पर मधु, कुसुम, गीता, रंजना, दीपेंद्र, मोहन भी उपस्थित थे। ज्योति ने नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन किया विपिन भाई ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें