फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब दो घंटे चली नमो के लिए कुर्सी की खोज

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। नमो के बैठने के लिए कुर्सी की खोज के लिए उनकी टीम और भाजपा नेताओं को करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पहले गंगा सेवा निधि के कार्यालय में रखी कुर्सियों में से किसी एक को चुनने की कोशिश की जाती रही लेकिन कार्यालय में रखी सभी कुर्सियों में से कोई भी मोदी के लिए मुफीद नहीं लगी। डिमांड थी हत्थे वाली थोड़ी आरामदेह कुर्सी की। काफी देर बाद तक जब घाट पर कुर्सी नहीं मिली तो एक कार्यकर्ता के घर से तीन कुर्सियां मंगाई गईं। इन्हें उस घाट की मढ़ी पर लगाया गया जिस पर मोदी को बैठना था। इन कुर्सियों पर बैठे मोदी, राजनाथ और अमित शाह।
विज्ञापन


आसपास की सीटों से जीते सांसद भी पहुंचे
वाराणसी (ब्यूरो)। नमो के काशी आगमन पर उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी के आसपास की सीटों के नवनिर्वाचित सांसद भी पहुंचे। इनमें भदोही से वीरेंद्र सिंह मस्त, मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल, राबर्ट्सगंज से छोटेलाल खरवार, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, गाजीपुर से मनोज सिन्हा और बलिया से भरत सिंह।

मानमंदिर घाट रौशन, गंगा की लहरों पर दीपों की लडि़यां
वाराणसी (ब्यूरो)। मोदी के स्वागत में मानमंदिर घाट को देवदीपावली की तर्ज पर दीपों से रौशन किया गया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने गंगा की लहरों पर भी दीप जलाकर कुछ ऐसे प्रवाहित किए कि इनकी कतार सी बन गई। वहीं एक बजरे पर कमल के फूल की आकृति की लाइटिंग भी दर्शकों का ध्यान खींच रही थी। गंगा पार रेत पर भी लेजर से बना कमल का फूल लोगों को आकर्षित कर रहा था।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर अतिसतर्कता
वाराणसी (ब्यूरो)। गंगा घाट पर पूर्व में हो चुकी आतंकी वारदातों के मद्देनजर एसपीजी की टीम अति सतर्क थी। दोपहर से ही घाटों तक आने वाली गलियों तक में अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया था। आरती स्थल तक पहुंचने के लिए तो मीडियाकर्मियों को भी काफी हुज्जत करनी पड़ी। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता मोदी के आने से पहले तक लगातार हर व्यक्ति और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए था। यहां तक कि गंगा सेवा निधि के कार्यालय के सामने बैठे एक बुजुर्ग साधु की पोटली तक खोल कर चेक की गई।

सफलता का श्रेय दिया राजनाथ को
वाराणसी (ब्यूरो)। संबोधन के आरंभ में ही मोदी ने कहा कि चुनाव नतीजों के आधार पर यदि सफलता को आंका जाए तो सबसे सफल रहे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह। उसी प्रकार प्रदेश में इतिहास रचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अमित शाह भी सफल रहे।

नमो ने नील आर्मस्ट्रांग की डायरी का दिया हवाला
वाराणसी (ब्यूरो)। नमो ने कहा कि नील आर्मस्ट्रांग ने अपनी डायरी में लिखा है कि जब मैं चंद्रमा पर पहुंचा तो एक अंतरिक्षयात्री की तरह लेकिन जब लौटा तो लगा कि अनंत ब्रह्मांड का एक अंश होकर लौट रहा हूं। मोदी बोले कि ठीक उसी तरह जब मैं नामांकन के दिन काशी आया तो एक उम्मीदवार की तरह लेकिन जनता ने इतना स्नेह दिया कि उसी दिन मैं इस धरती का बेटा बन गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें