फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में आज लंका से सिगरा पहुंचेंगे मोदी

Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जनसभा गुरुवार की दोपहर ढाई बजे से रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कालेज में होगी। यहां से वे बीएचयू हेलीपैड पर जाएंगे। वहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला करीब दो घंटे में सिगरा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पहुंचेगा। वहां वे अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट चले जाएंगे।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। यहां कुछ देर बिताने के बाद हेलीकाप्टर से वो जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर उतरेंगे। वहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद वहां से उनका हेलीकाप्टर बीएचयू हेलीपैड पर उतरेगा। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि वहां से साढ़े चार बजे मोदी सड़क मार्ग से वाहनों के काफिले के साथ सिगरा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय के लिए रवाना होंगे. मोदी का रूट लंका, बाईपास, रवींद्रपुरी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा, गुरुबाग, रथयात्रा होते हुए केंद्रीय चुनाव कार्यालय स्वास्तिक आश्रम शाम छह बजे पहुंचेंगे। वहां कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें