फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को काशी में अपनों से मिलने दिया जाए: उमा भारती

Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने बुधवार की शाम यहां कहा कि नरेंद्र मोदी को काशी में अपनों से मिलने से रोकना ठीक नहीं है। यदि वह गंगा आरती करने और अपनों से मिलने के लिए जाना चाहते हैं तो चुनाव आयोग को सुरक्षा व्यवस्था देनी चाहिए। दावा किया कि मोदी वाराणसी सीट से जीत के अंतर का विश्व रिकार्ड बनाएंगे। मोदी के प्रति प्रियंका गांधी की भाषा पर उन्होंने आपत्ति जताई तो गांधी परिवार पर संस्कार खोने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

रवींद्रपुरी में पत्रकारों से बातचीत में उमा ने कहा कि पूजा-आरती के लिए गंगा तट पर मोदी के जाने के लिए व्यवस्था कराई जा सकती है। आयोग को चाहिए कि वह उन्हें सुरक्षा दे और अपनों से मिलने से न रोके। अमेठी का जिक्र आते ही उमा ने कहा कि राहुल वहां से चुनाव हार रहे हैं। गांधी नाम की परंपरा और संस्कार को उनका परिवार भूल गया है। श्रीमती वाड्रा (प्रियंका गांधी) ने मोदी के प्रति जिस शब्द का इस्तेमाल किया उस पर उन्हें आपत्ति है। अचरज होता है कि इंदिरा गांधी के परिवार में पैदा हुए लोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रचार के लिए मोदी को सभा करने की भी अनुमति न मिलने की वजह पूछने पर उमा ने कहा कि यह सब प्रदेश की सपा सरकार के इशारे पर हो रहा है। सपा की सरकार यूपीए की पार्टनर है। केंद्र में मोदी के पीएम बनने को सपा सरकार खुद के खतरे के रूप में देख रही है। इसी वजह से मोदी को काशी में अपनों से मिलने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें