फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम के टारगेट पर नरेंद्र मोदी

Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईएसआई के इशारे पर माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर आत्मघाती हमला करा सकता है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों ने जो योजना बनाई है, उसमें इब्राहिम ही नहीं छोटा शकील के साथ-साथ हूजी और सिमी जैसे आतंकी संगठनों से भी खतरा बताया गया है। यह भी पता चला है कि आजमगढ़ से फरार चार आतंकियों के तार दाउद से जुड़े हैं।
विज्ञापन

गुजरात के मुख्यमंत्री और वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी आठ मई को वाराणसी में होंगे। यहां वह शहर और देहात क्षेत्र में जनसभा करेंगे। चूंकि वाराणसी में बम विस्फोट की कई घटनाएं हो चुकी हैं और नरेंद्र मोदी की पटना में हुई जनसभा के दौरान भी बम विस्फोट हो चुका है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां वाराणसी की सभा को लेकर बेहद सतर्क हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर जो कार्यक्रम पुलिस अफसरों की तरफ से जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि मोदी को हूजी, सिमी जैसे आतंकी संगठनों के अलावा दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से भी खतरा है। आत्मघाती दस्तों के जरिये हमला कराने की भी आशंका जताई गई है।
बता दें कि नेपाल एवं पूर्वांचल में दाऊद का मजबूत नेटवर्क माना जाता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो नेपाल में जाली नोटों के सप्लायर यूनुस, सलीम अंसारी, जनतांत्रिक तराई मुक्त मोर्चा के भगोड़े, आजमगढ़ के अबू सलेम (जेल में), मऊ निवासी एवं मुंबई जेल से फरार आतंकी अफजल उस्मानी से लेकर कई ऐसे नाम हैं जिनके तार किसी न किसी रूप में दाऊद से जुड़े हैं। इसके अलावा वाराणसी सहित यूपी की कई जेलों में दाऊद के गुर्गे बंद हैं जिनकी पहचान पूर्वांचल में बाहुबलियों के रूप में है। मुंबई के छोटा शकील का आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर जिलों में अच्छा खासा नेटवर्क है। इन सब पहलुओं पर नजर रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं।
विज्ञापन

कोट :
मोदी की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुरक्षा में एनएसजी, गुजरात पुलिस, पीएसी, सीओ, एसओ सहित पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। जहां तक खतरे का प्रश्न है तो अलर्ट में जैसा जिक्र आता है उसी के अनुसार इंतजाम किया जाता है।- जोगेन्द्र कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें