फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा के उर्स पर घरों में फातिहा, कुरानख्वानी

Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के उर्स पर मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक रही। घर-घर फातिहा हुई तो वहीं कुरानख्वानी और दुआख्वानी के आयोजन भी हुए। लोगों में तबर्रुक बांटा गया और कव्वली में ख्वाजा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

अजमेर में ख्वाजा के उर्स पर जहां मंगलवार को कुल शरीफ का आयोजन हुआ वहीं यहां नगर में भी कई कार्यक्रम हुए। मुस्लिम बहुल इलाकों बजरडीहा, सरैया, शिवाला, मदनपुरा, नई सड़क, दालमंडी, बड़ी बाजार, पीलीकोठी, जलालीपुरा, अलईपुरा, छित्तनपुरा, अर्दली बाजार में घरों में कुरानख्वानी के साथ ही फातिहा कराई गई। पास पड़ोस में तबर्रुक बंटवाए गए। बेनियाबाग स्थित रहीम शाह के आस्ताने पर सुबह कुरानख्वानी हुई और लोगों में दलिया का तबर्रुक बांटा गया। इस दौरान कव्वाली से ख्वाजा गरीब नवाज का गुणगान किया गया।
पठानी टोला में क्षेत्रीय नागरिकों ने ख्वाजा का उर्स धूमधाम से मनाया। बाद नमाजे फज्र मस्जिद जाहिद शहीद में कुरानख्वानी और फातिहा हुई। यहां भी दलिया का प्रसाद लोगों में वितरित किया गया। उधर, लल्लापुरा स्थित मदरसा ख्वाजा गरीब नवाज और उल्फत कंपाउंड अर्दली बाजार स्थित मदरसा खानमजान में भी उर्स के मौके पर कार्यक्रम के आयोजन हुए। उलेमा ने ख्वाजा गरीब नवाज की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए बुजुर्गानेदीन का सरदार बताया। कहा कोई ऐसा सवाली नहीं है जो उनके दर से खाली हाथ लौटा हो। बच्चों ख्वाजा गरीब नवाज पर शेर भी सुनाए।
विज्ञापन

दरगाह फातमान में शाम को आयोजित महफिल में सैयद फरमान हैदर ने कहा कि सारी दुनिया ख्वाजा की दीवानी है और ख्वाजा इमाम हुसैन के दीवाने हैं। कहा कि ख्वाजा के रौजे पर गंगा जमुनी तहजीब का नजारा मिलता है। यहां हिंदू मुस्लिम सभी पहुंचते हैं। इस दौरान दुआख्वानी में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें