फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म स्टार विवेक ओबेराय के रोड शो में उमड़ी भीड़

Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फिल्म स्टार विवेक ओबेराय ने मंगलवार की शाम भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के समर्थन में रोड शो के जरिए फिजा बनाई। विवेक जब खुले वाहन पर सवार को होकर निकले और नारेबाजी शुरू हुई तब गोदौलिया, जंगमबाड़ी में लोग खिड़कियां खोलने के लिए मजबूर हो गए। इस दौरान जाम लगने से लोगों को तकलीफें भी उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

देर शाम पौने छह बजे गोदौलिया चौराहे पर पहुंचे विवेक की झलक पाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सफद रंग की खुली कार पर सवार होकर जब वे चले तब उनके पीछे मोदी-मोदी का नारा लगाती हुई भीड़ चल पड़ी। जंगमबाड़ी से मदनपुरा तक विवेक ओबेराय सड़कों की दोनों पटरियों के अलावा छतों, बारजों पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। इस दौरान लाल किले पर कमल निशान मांग रहा है हिंदुस्तान, जैसे नारे गूंज रहे थे। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को वोट फार पीएम के स्लोगन वाली टोपी और कमल निशान वाला दुपट्टा बांट रहे थे। कार पर खड़े ओबेराय से हाथ मिलाने के लिए प्रशंसकों में होड़ मची थी। उनके बाउंसर उनकी कार सुरक्षित निकालने में पसीना बहा रहे थे। जब धक्कामुक्की बढ़ने लगी तब ओबेराय कार में बैठ गए। मदनपुरा में कुछ दूर जाने के बाद उनकी कार निकल गई। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें