फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती और काजी से मिले आजम खां

Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के नगर विकास और हज मंत्री आजम खां ने सोमवार को मुफ्ती ए शहर अब्दुल बातिन नोमानी और काजी ए शहर मौलाना गुलाम यासीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी हित और अपनी परेशानी के बाबत दुआ की दरख्वास्त की। आजम खां दोनों उलेमा के पास तीस-तीस मिनट तक रहे।
विज्ञापन

आजम खां सोमवार की शाम पांच बजे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद बबलू के साथ मुफ्ती ए शहर के कच्ची बाग स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने मुफ्ती से बातचीत की और चुनाव में पार्टी की जीत के लिए दुआएं करने को कहा। आजम ने मुफ्ती से कहा कि वह मुसलमानों से वोट न बंटने की अपील कर दें। इस पर बातिन ने कहा कि वह सियासत से दूर रहना चाहते हैं। यह जरूर है कि सेक्यूलर लोग यह काम कर रहे हैं।
वहीं पौने छह बजे वह तिलभांडेश्वर स्थित काजी ए शहर के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर दुआ की दरख्वास्त की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की दुआएं पार्टी और उनके लिए अहमियत रखती हैं। यह भी कहा कि जहां एक तरफ चुनाव आयोग ने अमित शाह को छूट दी है वहीं मुझ पर लगी पाबंदी अभी तक नहीं हटाई गई। कहा कि लगता है चुनाव आयोग का बीजेपीकरण हो गया है। चुनाव बाद ऐसी ताकतों से बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान सुधीर सिंह, परवेज अहमद जोखू, वरुण सिंह, सैयद नईम, आरिफ, राजू, दिलशाद अहमद, इमरान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें