फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का उद्देश्य गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ना : महेंद्र

Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का उद्देश्य यहां की गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ना है। वे यहां सेवा करने नहीं आए। मोदी को रोकना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत लगानी होगी।
विज्ञापन

यह विचार सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी के सिगरा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर आयोजित सेवादल के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेंद्र जोशी ने व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी को वाराणसी में मात देने के लिए सुनियोजित तरीके से घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा कि मोदी का यहां से चुनाव लड़ने का उद्देश्य सभी जानते हैं। उनके गलत उद्देश्य की आहट को सभी पहचानते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने वालों को रोक कर गंगा मैली होने से बचाएं। सम्मेलन में कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री डा.प्रमोद पांडेय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें