फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के बहाने बुलाकर साढ़ू को मारा चाकू

Sat, 05 Apr 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी/ लोहता। नौकरी के बहाने एक युवक ने गुरुवार रात अपने साढ़ू को बुलाकर उसके ऊपर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। अनंतपुर गांव के पास घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकला। शुक्रवार सुबह होश में आने पर घायल ने घर पहुंचकर पिता को घटना की जानकारी दी। इस मामले में जंसा पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर उसे लोहता थाने को सुपुर्द कर दिया। घटना का कारण प्रेम प्रपंच का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ढेलवरिया निवासी सोनू गोंड ने डफ्फलपुर निवासी साढ़ू मनोज गोंड (24) को फोन पर प्रेस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि वह प्रेस में नौकरी करेगा तो 15 हजार रुपये महीने कमाने लगेगा। उसके बुलाने पर मनोज गोंड गुरुवार रात आठ बजे अनंतपुर गांव के समीप पहुंचा। आरोप है कि यहां साढ़ू ने प्रेम प्रपंच में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसके सिर और गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल मनोज अचेत हो गया। उसे मरा हुआ समझकर हमलावर मौके से भाग गया। सुबह होश आने पर मनोज ने घर पहुंचकर अपने पिता से आपबीती सुनाई। उसके पिता ने जंसा थाने में तहरीर दी। जंसा थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश यादव ने आरोपी सोनू गोंड को हिरासत में ले लिया। बताया कि सोनू का साढ़ू की नीयत शक था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल लोहता इलाके में है। उन्होंने पीडि़त और आरोपी को लोहता थाने में भेज दिया। लोहता पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर भुक्तभोगी का मेडिकल मुआयना कराया। इस बारे में थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह का कहना है कि मनोज के साथ लूटपाट नहीं की गई है। सिर्फ चाकू से हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें