फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पड़ी बारिश की मार

Fri, 28 Feb 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिन में रिमझिम और रात में झमाझम, बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन कर बरसी। खुदाई वाले इलाकों में लोग एक तरह से घरों में कैद हो कर रह गए तो दूसरी तरफ किसानों की मेहनत पर पानी फिर गए। हवा के साथ बारिश ने आम के बौर से लेकर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को गिरा दिया तो बारिश के बाणों ने सब्जी की फसल को धराशायी कर दिया।
विज्ञापन

सीवर, ड्रेनेज, पेयजल की पाइप लाइन डालने के लिए भोजूबीर से सिंधोरा रोड, शिवपुर, महाबीर मंदिर से कटकटपुर, मीरापुर बसहीं, अनौला, नदेसर, मकबूल आलम रोड, खजुरी, हुकुलगंज मार्ग पर सड़कों की खुदाई हुई है। पहले बुधवार फिर गुरुवार को दिन भर बारिश और वाहनों के आवागमन से खुदी सड़कों के साथ हाल में ही बनीं सड़कों की गिट्टियां उखड़ गई। कई स्थानों पर सड़क नहीं बनाए जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे लोग घरों में कैद से हो गए हैं।
उधर, आराजीलाइन/सेवापुरी/चिरईगांव/पिंडरा के संवाददाताओं के अनुसार रह-रहकर हुई बारिश ने किसानों पर कहर ढा दिया है। पिछले दिनों हुई बरसात से दलहन, तिलहन और सब्जी की फसल को काफी क्षति पहुंची थी। बची-खुची फसल को गुरुवार को हुई बारिश से क्षति पहुंची है। तिलहन की फसल काटने और आलू की खुदाई करने के लिए किसान धूप की प्रतीक्षा में थे लेकिन मौसम के मिजाज में अचानक परिवर्तन के बाद हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मटर की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। टमाटर के फल काले पड़ गए हैं। अरहर और आम के बौर झड़ने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। तिलहन, दलहन और सब्जी की फसल को क्षति पहुंची है। नुकसान को देख किसान चिंतित हैं। आराजीलाइन के कृषि विशेषज्ञ डा. कमलेश्वर सिंह और लल्लन दुबे ने बताया कि किसान पौधों की निगरानी करते रहें। कीट और रोग लगने की स्थिति में दवा का छिड़काव करें। सब्जियों में नई फसल भिंडी, कुंदरू, लौकी, कोहड़ा की फसल हल्की बारिश से अभी बची है। किसान राममूर्ति पटेल और असवालपुर के प्रधान कन्हैया पटेल का कहना है कि आलू और मटर उत्पादकों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


कबीर नगर उपकेंद्र की बिजली गुल
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर 24 घंटे सप्लाई देने का पावर कारपोरेशन का वादा लोकल फाल्ट और बारिश के चलते पूरा नहीं हो पाया। साकेतनगर के पास गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की कार्यदायी संस्था द्वारा की जा रही खुदाई के दौरान गुरुवार सुबह पौने आठ बजे जेसीबी से बीएचयू-कबीरनगर 33 केवी की भूमिगत केबिल कट गई। तेज धमाका हुआ और कर्मचारी जेसीबी छोड़कर भाग खड़े हुए। बीएचयू, करौंदी और कबीरनगर उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। एक घंटे बाद बीएचयू और करौंदी उपकेंद्र चालू कर दिए गए। कबीरनगर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को शुरू होगी। बिजली न आने से नरिया, साकेतनगर, दुर्गांकुंड आदि बड़े हिस्से में बिजली-पानी का संकट रहा। एक्सईएन एलपी चक्रवेदी ने बताया कि केबिल दो जगह से क्षतिग्रस्त है। बारिश से दिक्कत आ रही है। शुक्रवार को सप्लाई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें