फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं का हुआ सम्मान, जमकर उड़ा गुलाल

Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इनरव्हील क्लब वाराणसी मित्रम् की ओर से मंगलवार को ‘बेटी की मुस्कान’ और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों और पदाधिकारियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। शाही दया रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के प्रोजेक्ट ‘खुशहाल भविष्य’ के तहत विभिन्न विद्यालयों की छह गरीब छात्राआें को फीस के साथ ही पाठ्य सामग्री भी प्रदान की गयी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों का स्वागत करते हुए क्लब की अध्यक्ष सतरूपा केशरी ने बताया कि 25 फरवरी के ही दिन क्लब को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली थी। खुशहाल भविष्य प्रोजेक्ट के उद्देश्य के बारे उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को पढ़ाई में सहायता देने की कोशिश की जाती है। कार्यक्रम में बालिकाओं को दो महीने की फीस, पाठ्य सामग्री तथा अन्य जरूरत की चीजें प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति से ही सफलता मिलती है। संचालन उमा केशरी तथा धन्यवाद ज्ञापन सलोनी गुप्ता ने किया। गणेश वंदना के बाद शुरू हुए होली गीतों पर महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर नृत्य किया। इसमें प्रीती, विभा, पल्लवी, रीता, रानी, गीता, कविता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें