फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर रैली में यूपी के अशोक कुमार अव्वल

Sun, 23 Feb 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इलाहाबाद से शुरू हुई गंगा वाटर रैली शनिवार को राजघाट पहुंच कर समाप्त हुई। इसमें उत्तर प्रदेश के अशोक कुमार ने अपने दमदार प्रदर्शन से पहला स्थान प्राप्त किया। पर्यटन विभाग की ओर से भैंसासुर घाट पर आयोजित समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गंगा निर्मलीकरण, साहसिक पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गंगा वाटर रैली का आयोजन किया गया। 20 फरवरी को इलाहाबाद से शुरू हुई रैली में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और गोवा के 58 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागी इंडियन क्याकिंग कैनोईंग से संबद्ध हैं। रैली का पहला पड़ाव शुक्रवार को मिर्जापुर में हुआ। यहां से रवाना होकर रैली चुनार होते हुए शनिवार की दोपहर वाराणसी के राजघाट पहुंची। प्रतियोगिता चार वर्गों के-वन, के-टू, सी-वन और सी-टू में आयोजित की गई थी। के-वन के मोहित (दिल्ली), के-टू के दिलीप और आयुष (गोवा), सी-वन के अशोक कुमार (यूपी), सी-टू के अरुण (गोवा) ने पहला स्थान हासिल किया। के-वन के अनिल कुमार (एमपी), सी-वन के आनंद पटेल (गोवा), के-टू के प्रवीण, दीपक (दिल्ली) और सी-टू के जितेंद्र एवं अनुज को दूसरा स्थान मिला। इसी तरह के-वन के मिथिलेश (यूपी), के-टू के बलराम, जतिन (पंजाब), सी-वन के नफीस (एमपी) और सी-टू के सुशील एवं प्रवीण (दिल्ली) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहला स्थान प्राप्त करने वालों को 15, द्वितीय को दस और तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को साढ़े सात-सात हजार रुपये एवं ट्राफी प्रदान की गई। सम्मान समारोह का आयोजन क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश में हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी एमपी सिंह थे। इस मौके पर इंडियन क्याकिंग कैनोईंग के महासचिव एवं भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य बलवीर सिंह कुशवाहा, उमर रफीक, संजय बेनी पाल एवं डा. डीपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें