फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर भोनी की हुई थी हत्या

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दरेखू के रोड पर भोनू राम की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। रोहनिया पुलिस इस घटना को सड़क हादसा मानकर जांच कर रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारे अनुमानों को उलट दिया। पता चला कि सिर में उसे एक गोली मारी गई थी। रोहनिया पुलिस इस मामले में जमीनी विवाद को केंद्र में रखकर शूटरों की तलाश रही है।
विज्ञापन

दरेखू निवासी भोनू राम (60) 16 फरवरी को घर से रोहनिया बाजार के लिए निकला था। देर रात उसका शव रोड पर मिला था। साइकल उसके बगल में पड़ी थी। पुलिस ने आशंका जताई कि उसकी मौत किसी अज्ञात वाहन के धक्के से हुई है लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने डाक्टर से भी मशविरा लिया। थानाध्यक्ष ए के सिंह का कहना है कि रिपोर्ट में गोली लगने से पुष्टि हुई है। इस मामले में हादसे के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। पूछताछ से पता चला कि भोला को उसके ननिहाल पंपापुर में जमीन मिली थी। इस जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उसके दो विस्वा जमीन बेंच दिया था। परिवार के लोगों ने बताया कि भोनू ने एक मार्च तक डेढ़ से लेकर दो लाख तक रुपये इकट्ठा करने के लिए कहा था लेकिन उसकी तरकीब नही बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें