फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग बली की शरण में पहुंचे ‘महाबली’

Mon, 07 Oct 2013 05:38 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार रविवार की शाम यूपी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह बबलू और वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू के साथ संकटमोचन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां मत्था टेकने के साथ ही उन्होंने अगले साल होने वाले एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में कामयाबी की दुआ मांगी। यहां से वह सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और वहां भोले के दरबार में हाजिरी लगाई। अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन के उपरांत वह गंगा आरती में भी शामिल हुए। रात में वह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से साथी ओलंपियन योगेश्वर दत्त के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

--------
युवाओं को दी नशे से दूर रहने की सलाह
ओलंपियन सुशील ने कहा कि बीजिंग ओलंपिक के बाद विज्ञापन और फिल्म जगत से मेरे पास कई प्रस्ताव आए मगर मैंने इन प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया। विज्ञापन के लिए एक लिकर कंपनी ने भी मुझसे संपर्क किया था। मैंने वह विज्ञापन भी नहीं किया। मैं जहां भी जाता हूं युवाओं को नशे से दूर रहने और सेहत बनाने की सलाह देता हूं। यदि मैं लिकर वाला विज्ञापन कर रहा होता तो दूसरों को नशा करने से कैसे रोक पाता? उन्होंने युवाओं से कहा कि अनुशासित रहें, बड़ों व गुरुओं का आदर करें और खूब मेहनत करें।
--------
आज तक सिनेमा हाल का मुंह नहीं देखा
सुशील ने कहा कि आज तक उन्होंने सिनेमा हाल का मुंह नहीं देखा। शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ को पंसद करने वाले सुशील को सोनू निगम की दिलकश आवाज भाती है। बोले, जब कभी फुर्सत मिलती है सोनू निगम के गाने सुन लेता हूं। उन्होंने ओलंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम पर बनने वाली फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की और कहा कि धावक मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ न देख पाने का मुझे मलाल है। मौका मिला तो इस फिल्म को जरूर देखूंगा। खेल और खिलाडि़यों पर बनी फिल्में मुझे पंसद हैं।
विज्ञापन

--------
देर शाम वाराणसी पहुंचे योगेश्वर और संदीप
लंदन ओलंपिक में अपने करिश्माई प्रदर्शन से देश के लिए पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त को सुशील के साथ ही आना था मगर सुबह वह समय से एयरपोर्ट नहीं पहुंच सके। अपराह्न तीन बजे की उड़ान से वह विश्व पदक विजेता पहलवान संदीप तुलसी यादव के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे अकोढ़ा चले गए। सीनियर स्टेट कुश्ती के समापन समारोह में शिरकत करने के बाद दोनों पहलवान देर शाम शहर में लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें