फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ को मजबूत बनाने का आह्वान

Thu, 26 Sep 2013 05:37 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर शिक्षक नेताओं ने अध्यापकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि एमएलसी के चुनाव में ताकत दिखाई जा सके।
विज्ञापन

धरनास्थल पर प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक शिक्षकों की समस्याओं को दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने संघर्ष का ऐलान करते हुए माध्यमिक शिक्षकों को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा। विजय कुमार मधुरेश ने कहा कि विभागीय नियमों की अवहेलना कर शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। श्याम अवध सिंह, कैलाश सिंह, हरिहर सिंह यादव एवं उमाशंकर पांडेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्री मांगपत्र जेडी डॉ. उत्तम गुलाटी को सौंपा। संचालन मंडलीय मंत्री बासुदेवाचार्य ने किया। धरने में वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर और बलिया के शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें