फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रनेता पर हमले में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रामनगर पुलिस ने पूर्व छात्रनेता विवेक सिंह पर हमले के आरोपी सादिक से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने डोमरी में छिपाकर रखी गई .32 बोर की पिस्टल बरामद की। पूछताछ के आधार पर पुलिस एक अन्य इनामी आरोपी अभिषेक सिंह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विवेक सिंह को 16 अगस्त को डोमरी में गोली मारी गई थी। इस मामले में एक सिपाही के पुत्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया। 31 अगस्त को हमले के मुख्य आरोपी सादिक ने अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने रामनगर थानाध्यक्ष अमित सिंह के प्रार्थनापत्र पर सादिक को 10 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया। पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की। उसने बताया कि जमीन के पैसे को लेकर विवेक से विवाद हुआ था। घटना से पहले अभिषेक ने उसे मारने के लिए पिस्टल दी थी। फायरिंग के बाद उसने पिस्टल डोमरी में ही छिपा दी थी। पुलिस ने डोमरी में छिपाकर रखी गई पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस सादिक के साथी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह छापा मार चुकी है। सूत्रों के मुताबिक वह इलाहाबाद में स्थान बदल-बदलकर रह रहा है। थानाध्यक्ष ने अभिषेक पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाने के लिए एसएसपी को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें