फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुआ सेंचुरी में चल रहे स्टीमर

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रतिबंध में बावजूद गंगा में रात में नौका संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। यही नहीं, कछुआ सेंचुरी में स्टीमर भी चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मदार अफसरान इस ओर से आंखें मूंदें बैठे हैं।
विज्ञापन

रामनगर पीपा पुल हटने से नाविकों की चांदी हो गई है। नाविक लोगों से गंगा पार कराने के नाम पर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। यह सिलसिला सूर्यास्त के बाद भी चल रहा है। सूर्यास्त के बाद प्रतिबंध के बाद भी नाविक रात नौ बजे तक यात्रियों को गंगा पार करा रहे हैं। कछुआ सेंचुरी के कारण गंगा में मोटरबोट संचालन पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके गोलाघाट और सामने घाट के बीच चार मोटरबोट संचालित हो रहे हैं।
पता चला कि रविवार की रात टकटकपुर के अंकित, सोनकर नगर कालोनी निवासी ज्ञानप्रकाश सिंह बाइक से घाट पर पहुंचे तो गंगा पार कराई पचास रुपये की मांग की गई। दोनों युवक यह कहकर लौट गए कि इससे आधी कीमत पर पेट्रोल भराकर रामनगर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

बयान
जल्द ही नाव से सामने घाट से रामनगर तक जाने-आने के लिए किराए की दर तय की जाएगी। रात में नौका संचालन पर प्रतिबंध के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। -आरपी सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें