फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : कोरोना के मिले 941 नए मरीज, 17 हजार के पार हुआ एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

Thu, 22 Apr 2021 12:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 11 बजे मिली 1947 सैंपल की रिपोर्ट में 941  नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की गई। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या जहां 50 हजार के करीब पहुंच गई हैं, वहीं  एक्टिव मरीजों की संख्या भी 17 हजार के पार हो गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 49715 हो गई, जिसमें  32201 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया गया। कोरोना  काल में अब तक कुल 461 मरीजों की मौत हो चुकी है और अब 17053 एक्टिव मरीज है। पिछले 5 दिन में मरीजों की संख्या भी इतनी तेजी से बढ़ी है कि इन 5 दिन में ही 9 हजार मरीज मिल चुके हैं। जितनी तेजी से संख्या बढ़ रही है उसको लेकर आने वाले दिनों में बेड का संकट और भी गहरा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें