फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बूथों पर दोबारा मतदान के लिए तैयार हो रही पोलिंग पार्टियां, परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया में चुनाव प्रक्रिया हुई थी बाधित

Thu, 22 Apr 2021 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चार गांव के पांच बूथों पर 29 अप्रैल को दोबारा मतदान होगा। इसके लिए वाराणसी में नई पोलिंग पार्टियों की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव प्रेक्षक ईशा दुहन ने बताया कि परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया में चुनाव प्रक्रिया बाधित हुई थी। जिसकी रिपोर्ट आयोग को भेजी थी। 29 को होने वाले पुनर्मतदान की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार पांचों बूथों पर नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यहां के लिए नई पोलिंग पार्टियों का गठन किया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी 28 को होगी। 29 को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों में दूसरे लोगों को भेजा जाएगा। इनमें जिला पंचायत सदस्य, प्रधान और बीडीसी पद पर दोबारा मतदान होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें