सेवापुरी। उत्तर रेलवे के परसीपुर रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए जा रही मालगाड़ी की कपलिंग 25 सी जगदीश पुर गेट के पास टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं वाराणसी-भदोही मार्ग पर भी जाम लग गया।
बुधवार शाम साढ़े चार बजे मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। चालक ट्रेन को लेकर जब लगभग तीन किलो मीटर दूर लक्षापुर फाटक के पास पहुंचा तो गार्ड ने चालक को इसकी जानकारी दी। चालक ट्रेन को कंधिया रेलवे फाटक के होम सिंगल पर रोक कर वापस गया और बोगी को जोड़ा। इस बीच ट्रेन लगभग 45 मिनट तक रुकी रही। इसके चलते डाउन लाइन से चलने वाली ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं वाराणसी-भदोही मार्ग पर जाम लग गया। इस बीच कंधिया गेट बंद न होने से अप लाइन से गुजरने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस व डाउन पंजाब मेल कपसेठी व परसीपुर रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। पांच बजकर दस मिनट पर पर मालगाड़ी के रवाना होने बाद आवागमन चालू हो चालू हो पाया।