चोलापुर। मिट्टी खनन व गोसाईंपुर में पहले लोडिंग के चक्कर में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में एक बाइक आ गई। इस बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं रोहनिया में औढे़ बाईपास रोड पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार भीमचंडी निवासी रमेश राम (48) को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबकि चोलापुर में सुबह नौ बजे मिट्टी ढुलाई में लगे ट्रैक्टर शहर से मिट्टी गिराकर गोसाईंपुर में जल्द लोडिंग केलिए जा रहे थे। पलहीपट्ी बाजार के समीप दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान बाबतपुर कि तरफ से आ रहे बाइक सवारों को रौंदते हुए एक ट्रैक्टर किनारे गड्ढे में जा घुसा। ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े बाइक सवार रौनाबेला निवासी क्रमश: बच्चेलाल (25), अमरावती (65), बिंदेश्वरी (72) को दीनदयाल अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई और अमरावती व बच्चेलाल की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। इलाज के दौरान अमरावती कि भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। चालक ने अपना नाम गाजीपुर के गोरखा गौरी निवासी विजय यादव बताया।
वहीं औढे़ बाईपास रोड पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार भीमचंडी निवासी रमेश राम (48) को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोहनिया पुलिस ने बताया कि मृतक को एक पुत्र व चार पुत्रियां है। मृतक राजगीर मिस्त्री का काम करता था घर से रोज की तरह वह सुबह काम के लिये निकला। ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फ रार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अखरी चौकी प्रभारी ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।