फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणापार और दशाश्वमेध जोन के होटलों में पकड़ी कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणापार और दशाश्वमेध जोन के होटलों में दूसरे चरण की जांच के दौरान गृहकर की बड़ी चोरी पकड़ी गई है। 40 होटलों को चिन्हित कर जांच के बाद यह मामला सामने आया है। इसमें से 13 होटलों की जांच पूरी हो चुकी है। पहले चरण में वरुणा पार जोन के 20 होटलों की जांच के दौरान 17 में 80 लाख की कर चोरी का मामला सामने आया है। वहीं कु बेर कांप्लेक्स पर बकाया 4.68 लाख की गृहकर वसूली की गई। भेलूपुर जोन के अंतर्गत होटल डायमंड ने बकाया जमा किया जबकि होटल ब्राडवे से भी बकाया जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को वरुणापार जोन के छह होटलों और दशाश्वमेध जोन के सात होटलों की जांच की गई। इसमें यह पता चला है कि इन होटलों द्वारा गृहकर की चोरी की जा रही है। होटलों द्वारा वास्तविक रुप से देय गृहकर से काफी कम गृहकर का भुगतान किया जा रहा है। दूसरी तरफ संयुक्त नगर आयुक्त गौरव सोंगवाल ने रथयात्रा स्थित कुबेर कांप्लेक्स पर बकाया गृहकर की वसूली की। नगर निगम की टीम ने दोपहर में कु बेर कांप्लेक्स पर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई शुरू होते ही कांप्लेक्स के प्रबंधक ने 4.68 लाख की धनराशि तत्काल जमा कराई और शेष धनराधि कल जमा करने का आग्रह किया।
नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बड़े बकायेदारों तथा गृहकर चोरी करने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए सभी जोनल अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया है। सभी जोनल अधिकारियों को नगर के बड़े बकायेदारों की सूची उपलब्ध करा दी गई है । बकायेदारों से अपील की गई है कि कार्रवाई से बचने के लिए गृहकर का भुगतान शीघ्र कर दें।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने बृहस्पतिवार को लाइसेंस वसूली की समीक्षा की। इस दौरान होटलों, लाज, गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, नगर में संचालित स्कूली बसों पर लगने वाले लाइसेंस वसूली की समीक्षा की गई। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि 6 हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, 9 होटल तथा 99 ज्वलनशील वस्तुओं के विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से कुल 102000 रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें