फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में तीसरी बार क्षतिग्रस्त की गई आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। चौखंडी गांव में तालाब के भीटा की जमीन पर स्थापित की गई आंबेडकर प्रतिमा दो साल में तीसरी बार क्षतिग्रस्त की गई है। इसके चलते गांव और आसपास जातीय तनाव बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का कहना है कि तालाब के भीटा की जमीन पर प्रतिमा कैसे स्थापित कर दी गई? इस सवाल का जवाब मंगलवार को मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास भी नहीं था।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब के भीटा की जमीन पर अवैध कब्जे के लिए आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई है, वहां सपा शासन के दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया था। बाद में दलित बस्ती के लोगों के विरोध पर उपकेंद्र अन्यत्र ले जाया गया।
इस संबंध में एसडीएम राजातालाब अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों से भीटा की जमीन से संबंधित रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें