फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के बाद छात्रा के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। बाबतपुर नहर पुलिया के पास कोचिंग पढ़ने जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद अपहरण का प्रयास किया। इस दौरान मौजूद रहे छात्रा के भाई के विरोध के कारण आरोपी और उसके सहयोगी भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का पीछा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक छात्रा मंगलवार को सिसवां गांव के पास स्थित कोचिंग सेंटर जा रही थी। रास्ते में रमईपट्टी गांव का अभय कुमार उर्फ सूरज अपने अज्ञात सहयोगियों के साथ छात्रा को रोक कर छेड़खानी करने लगा। इसके साथ ही छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने लगा। इसी बीच छात्रा का भाई आ गया और उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। लोगों के विरोध करने पर अभय और उसके साथी भाई-बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए वाराणसी की ओर भागने लगे। सूचना पाकर पुलिस ने पीछा कर अभय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें