ज्ञानपुर। स्वतंत्रता दिवस का जश्न बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण-संस्थानों से लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में सुबह से ही देश भक्ति के तराने गूंजने लगे। शहीद स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के वीर सपूतों के योगदान को याद किया गया। इस दौरान प्रभातफेरियां निकलीं और युवाओं ने झांकिया और तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। देर शाम तक कालीन नगरी आजादी के जश्न में डूबी रही। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस मौके पर रामप्रताप सिंह आदि रहे। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य पीएन डोंगरे ने ध्वजारोहण किया। मनोज चाणक्य फ्रंटल स्कूल, अनंत नारायण शिक्षण संस्थान, प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में ग्राम प्रधान इसरावती देवी, मॉडल प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरईं में प्रधानपति रामधनी यादव, छत्रशाहपुर में राम नारायण यादव और भुड़की में अवधेश पाठक ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज धीरपुर बैदा में प्रबंधक महेंद्र कुमार मिश्र और संकट मोचन विद्या बालिका इंटर कॉलेज दानूपुर में न्यायिक अधिकारी त्रिभुवन नाथ पाठक ने ध्वजारोहण किया। मौके पर अंशिका मिश्रा, मनीष मिश्र, लाल बहादुर बिंद, रमाशंकर पाठक आदि रहे। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय डभका में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और बीएसए अमित कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर लालजी, बीइओ नीरज श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह और मानिक चंद्र पाल मौजूद रहे। पार्वती पब्लिक स्कूल सिंहपुर में चेयरमैन तारकेश्वरनाथ पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
लालानगर के पर्वतपुर में सीडीवी स्कूल में प्रबंधक राजेश कुमार पाल के नेतृत्व में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सोनकर ने देश की आजादी के इतिहास के बारे में बच्चों को बताया। गोपीगंज सेंट थॉमस स्कूल में मुख्य अतिथि 101 बटालियन मिर्जापुर जोन के एनसीसी उप कमांडेंट अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मुफ्ती मसूद अहमद ने ध्वजारोहण किया। इसमें एनसीसी परेड, देशभक्ति गीत और डांस, व्यायाम प्रदर्शन आदि कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य वृंदा सैम ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रबंधक सैम अब्राहम, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक मौजूद थे। डोनिब पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रतनशंकर जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसऊ्तुत किए। दीपा सिंह, पूनम यादव, हर्षिता सिंह, जाह्नवी श्रीवास्तव, अभिनव जायसवाल, सुमित सिंह आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। अनुपम दुबे, आनंद दुबे, अनीता पांडे, प्रियंका श्रीवास्तव, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नगर के पड़ाव स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। जनक समिति महिला स्वधार गृह में अल्पावास की प्रबंधक डॉ. किरण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। आर्यन एकेडमिक स्कूल में प्रबंधक पवन कुमार शुक्ला ने तिरंगा फहराया। प्राथमिक विद्यालय पूरेशंभू में राजेंद्र प्रसाद पटेल में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक स्थल बघेल छावनी रामपुर कायस्थान में ध्वजारोहण के साथ ही पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। मौके परऋषि सिंह बघेल, संतोष सिंह बघेल, रमेश सिंह, गुलाब यादव, कन्हैया, विश्वनाथ साव आदि रहे। महादेव सिंह इंटर कॉलेज, गोपीगंज में प्रबंधक गंगाधर पांडेय ने ध्वजारोहण किया। ऊंज: स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सागरपुर बवई में प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद बिंद, महावीर इंटर कॉलेज में प्रबंधक चंद्रभान सिंह, पं. राम तवंकल इंटर कॉलेज रोही में राहेश दूबे, छबिराजी माताशंकर में प्रधानाचार्य अंकित त्रिपाठी, प्रेमा देवी इंटर कॉलेज वहिदानगर में प्रधानाचार्य रामशेखर सिंह, चौधरी चरन सिंह हाईस्कूल अजीत नगर में प्रबंधक विश्वनाथ यादव, किसान बालिका विद्यालय नवधन में प्रबंधक ओमकार नाथ उपाध्याय, कुरमैचा में प्रबंधक शिवप्रकाश बिंद, सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश त्रिपाठी पं. रामजियावन शुक्ला महाविद्यालय रोही में प्रबंधक संगम लाल शुक्ल, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंज में ग्रामप्रधान चिंतामणि यादव, कुरमैचा में ग्रामप्रधान रवि बिंद, नवधन में ग्राम प्रधान मालती देवी, बिछियां में प्रधानाध्यापक बंशीधर मिश्र, पिलखुना में प्रधान जनार्दन ओझा, अईनछ में ग्राम प्रधान रामजी गुप्ता, सुधवैं में ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद मौर्य, कलापुर में ग्राम प्रधान कमलेशकांत मौर्य, लोकमनपुर में ग्राम प्रधान संजय दूबे, रोही में ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह और पूरेनगरी में ग्राम प्रधान रमेश सरोज ने ध्वाजारोहण किया। जंगीगंज: बिट्ठलपुर छतमी के ओम उच्च शिक्षण संस्थान में संस्थापक ओंकार नाथ मिश्र ने ध्वजारोहण किया। मौके पर राजकुमार पाठक, सोनी दूबे, राजीव ओझा आदि रहे। इसी तरह ओम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. अभय कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य एसडी त्रिपाठी, मयंक, गोपाल दुबे आदि रहे। श्री नारायण इंटर कॉलेज महमदपुर सेमराध में ध्वजारोहण किया गया। सुरियावां: श्री घनश्याम दूबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय और सेवाश्रम इंटर कॉलेज में प्रबंधक घनश्याम दूबे, अनुश्री महाविद्यालय कैड़ा में चेयरमैन डॉ. देवी प्रसाद सिंह, शहीद ध्रुवलाल बालिका इंटर कालेज में डॉ. भगौती प्रसाद, बीपीएमजी स्कूल में चेयरमैन विनय चौरासिया, पीस कॉटेज स्कूल, दिव्या कान्वेंट स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, सीटी मॉडर्न हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, मदरसा इस्लामियां गुलशने मदीना, संत सेवामंडल इंटर कॉलेज में संतजी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज अभिया में प्रधान राजेश मौर्य, विद्या सागर इंटर कॉलेज में विद्या प्रसाद सिंह, तुलसी देवी कालेज में विष्णू दुबे ने ध्वजारोहण किया। घोसिया: आदर्श बाल निकेतन जू.हा.स्कूल घोसिया जयरामपुर में दिलीप बरनवाल, सन लाइट इंग्लिश स्कूल में कोटेदार सुशील कुमार जायसवाल, श्री नारायण इंडेन गैस घोसिया में इंद्रेश नारायण, इकरा पब्लिक स्कूल माधोसिंह में अशफाक अहमद, प्राफेट मुहम्मद इंग्लिश स्कूल में डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, जोहरा इंटर नेशनल स्कूल माधोसिंह में सलीमुद्दीन सेराजी, मैरीग्रीन कान्वेंट स्कूल माधोसिंह घाटमपुर में शांति देवी, रे इंग्लिश स्कूल, टेंडर हार्ट्स इंग्लिश स्कूल, सक्सेस किड्स एकेडमी मनऊरवीर खमरिया में प्रबंधक दीपेंद्र कुमार मौर्य ने ध्वजारोहण किया। औराई के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रधानाचार्य मुकेश आनंद, काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नितम कुशवाहा, प्राथमिक विद्यालय हमीद पट्टी में चंद्रकांत शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय दवनपुर में श्रीराम दूबे, जेके लायंस स्कूल घोसिया में जेके छाबरा ने ध्वजारोहण किया। मोढ़: सेवासदन इंटर कॉलेज, सूर्या बालिका इंटर कॉलेज, लक्ष्मण प्रसाद इंटर कॉलेज कज्ञ्रियांव, रामनाथ पाठक इंटर कालेज दारापट्टी, विंध्यवसनी इंटर कॉलेज हरीपट्टी में ध्वजारोहण किया गया। सीतामढ़ी: दयावंती पुंज मॉडल स्कूल, कालिका इंटरमीडिल्एट कॉलेज कोइरौना में प्रबंधक राहुल दूबे, पं. शोभनाथ मिश्र इंटर कॉलेज भीखीपुर में झंडारोहण विंध्य वासिनी मिश्रा ने किया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. राजकुमारी, प्रेमलता मिश्रा, प्रदीप, राजेश सिंह आदि रहे। शिवकरन मिश्र इंटर कॉलेज इटहरा में झंडारोहण प्रबंधक राधेश्याम मिश्रा, लवकुश इंटर कॉलेज सीतामढ़ी में प्रधानाचार्य लालमनि मिश्रा ने किया। पं. बुद्धिराम दूबे गर्ल्स महाविद्यालय इटहरा नमें डॉ. संजय द्विवेदी, कमला देवी मेमोरियल स्कूल सीतामढ़ी में प्रबंधक रागिनी सिंह, मां गंगा शिक्षण संस्थान में विनोद शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। अभोली: प्राथमिक एवं पूर्व विद्यालय भिखमापुर में प्रधान इंद्रबहादुर यादव, पा्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली में प्रधान सुशील कुमार सिंह, आदर्श पब्लिक स्कूल जोधापुर में प्रबंधक महेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय गुआली में प्रधान राकेश पाल और बीडीओ कार्यालय अभोली में बीडीओ शांति देवी एवं प्रमुख साधना सरोज ने ध्वजारोहण किया। खमरिया: शहीद नरेश इंटर कॉलेज खमरिया में प्रेम शंकर उपाध्याय, महादेव सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज गोपीगंज में उप प्रबंधक गंगाधर पांडेय ने ध्वजारोहण किया। चौरी: इलाके के आरएन पब्लिक स्कूल, रामनरेश महिला महाविद्यालय और रामनरेश आईटीआई कॉलेज में पटना पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। मानिकपुर स्थित जी बी पंत फाउंडेशन स्कूल में जिला पंचायत सदस्य सुरभि पटेल,चौरी बाजार स्थित अनुराग पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अनुराग बरनवाल, प्राथमिक विद्यालय में प्रधान मीता देवी, सीबी मेमोरियल स्कूल में समाजसेवी विनय दुबे ने ध्वजा रोहण किया।