फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब का फूल और कपड़े का झोला बांटकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पॉलिथीन मुक्त काशी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को भी कई संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं गुलाब का फूल तो कहीं झोला देकर अभियान को गति दी गई। इसके साथ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

वनिता पब्लिक स्कूल की ओर से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसे प्रधानाचार्य डॉ. रेणुका नागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंची। इस रैली में छात्र-छात्राओं ने नारे ओर संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस रैली में विद्यालय की प्रीति द्विवेदी, सरोज पांडेय, प्रवेश दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदू युवा वाहिनी महानगर और महाराजा सुहेल देव मंडल की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। इसमें लोगों को गुलाब का फूल, कपड़े का झोला दिए गए। इस मौके पर जयाजीत कुशवाहा, आलोक नाथ गुप्ता, बबलू सेठ, मंदीप सोनकर, समरनाथ मौर्य, अर्जुन राजभर, आशीष मौर्य, विजय कुमार, सुनील कल्लू, रामजी, रोहन, हनुमान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें