फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर रही मौलिक अधिकारों का हनन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनऊ में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेसजन सड़क पर उतर गए। ज्ञानपुर नगर में पैदल मार्च कर भाजपा सरकार पर दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी से मार्च निकाल कर कांग्रेसियों ने पूरे नगर का भ्रमण किया। पीसीसी सदस्य सुरेश उपाध्याय ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने जो दमनात्मक रवैया अपनाया है, वह तानाशाही का उदाहरण है। आमजन की आवाज दबाई जा रही है। पीसीसी सदस्य माबूद खान ने कहा कि योगी सरकार के इस रवैये से लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है, ताकि कोई भी सरकार का विरोध न कर सके। ये मौलिक अधिकारों का हनन ही नहीं, सरकार की सरकारी तानाशाही का प्रतीक है। मौके पर राजेश पांडेय, कुलदीप श्रीवास्तव, रामधनी पांडेय, गुलजारी उपाध्याय, संतोष बघेल, जान मोहम्मद, श्यामधर तिवारी, परवेज, निजामुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें