फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को उनके घर 48 घंटे में यूबीआई देगा ऋण 00

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूनियन समृद्धि बैंक में 48 घंटे में किसानों को ऋण देने की सुविधा राजातालाब में शुरू की गई है। किसान के घर जाकर उनके दस्तावेज वहीं टैब के माध्यम से कार्यालय भेजे जाते हैं। कार्यालय डिजिटल तरीके से जांच करके किसानों को दो दिन के भीतर ऋण देता है। ये बातें शनिवार को सिकरौल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख एकेएस चौहान और उप क्षेत्र प्रमुख एससी गुरुमैता ने संयुक्त रूप से कही।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने बताया सीएसआर के तहत आरसेटी अहिरौली में जरूरतमंद को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। डिजिटल डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया गया। 25 मेधावी छात्राओं को साइकल और 25 मेधावी छात्राओं को स्कूल, ड्रेस, जूते दिए गए। बनारस और चंदौली में मिलाकर कुल 131 एटीएम और 95 शाखाएं हैं। सिमुलेटर मोटर ड्राइविंग लैब, कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। साथ ही ग्राहकों से कहा कि ऋण वापसी समय से करें। 22 शाखाओं को उत्कर्ष शाखा बनाया गया है। वाराणसी में चार और चंदौली में चार शाखाओं में आधार केंद्र बनाया जा रहा है। ग्राहकों की सुविधाओं के लिए पेट्रोल पंप पर पीओएस मशीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें